रोज़ का हिसाब, अपने आप।

Nityza

Nityza उन distributors के लिए है जो रोज़ माल पहुँचाते हैं: दूध, दही, ब्रेड, अंडे, पानी के jar। सुबह की round खोलो, हर दुकान ने क्या लिया confirm करो, bill तैयार। दुकान को WhatsApp पर मिलेगा। उधार, cash/UPI वसूली, हर दुकान पर पड़े crate और दिन का stock, सब अपने आप, बिना register। रास्ते पर network न हो तब भी चलता है, बाद में sync हो जाता है। Staff को उतनी ही permission जितनी आप दें। Hindi और English में।

आज का राउंड स्क्रीन: सुबह की round खुली है, 3 में से 1 ग्राहक हो गया और 2 बाकी हैं; शाम की round अभी खुली नहीं है। आज का राउंड स्क्रीन: सुबह की round खुली है, 3 में से 1 ग्राहक हो गया और 2 बाकी हैं; शाम की round अभी खुली नहीं है।

एक दिन, शुरू से आख़िर तक

  1. दिया

    Round खोलिए। हर ग्राहक का रोज़ का माल पहले से भरा है, आपके रास्ते के क्रम में। जो अलग है वह बदलिए और save कीजिए।

  2. बिल बना

    Save करते ही bill बन जाता है। ग्राहक को link मिलता है, जिसमें वह bill देख सकता है, ठीक है कह सकता है, या बता सकता है कि कुछ गड़बड़ है।

  3. वसूली हुई

    पैसा मिलते ही cash या UPI दर्ज कीजिए, पूरा या थोड़ा। हर ग्राहक का बकाया हमेशा ताज़ा रहता है।

आपके लिए क्या-क्या रखता है

हर ग्राहक का खाता

महीने-दर-महीने bill और भुगतान, हर एक के बाद का बकाया। ग्राहक को उसका bill link WhatsApp या SMS पर भेजिए।

एक ग्राहक का खाता: बकाया ₹1,250.00, वसूली और bill link भेजने के बटन, और नवंबर का हिसाब जिसमें ₹720.00 का bill और Suresh का दर्ज किया ₹610.00 का भुगतान है। एक ग्राहक का खाता: बकाया ₹1,250.00, वसूली और bill link भेजने के बटन, और नवंबर का हिसाब जिसमें ₹720.00 का bill और Suresh का दर्ज किया ₹610.00 का भुगतान है।

वसूली, उसी वक़्त दर्ज

Cash या UPI, थोड़ा या पूरा। हर भुगतान पर लिखा होता है कि किसने दर्ज किया। Nityza सिर्फ़ हिसाब रखता है; पैसा न लेता है, न भेजता है।

भुगतान दर्ज करना: ₹1,250.00 बकाया पर ₹480 नकद, इसके बाद बकाया ₹770.00, Suresh के नाम दर्ज। भुगतान दर्ज करना: ₹1,250.00 बकाया पर ₹480 नकद, इसके बाद बकाया ₹770.00, Suresh के नाम दर्ज।

दिन का stock

क्या मँगाया, क्या आया, round में क्या गया, क्या लीक हुआ, और कितना बचना चाहिए। कल का order आपके ग्राहकों के रोज़ के माल से सुझाया जाता है।

दिन का stock: हर product की शुरुआती, आई, दी गई और नुकसान वाली मात्रा, कितना बचना चाहिए, और order से कितना कम आया। दिन का stock: हर product की शुरुआती, आई, दी गई और नुकसान वाली मात्रा, कितना बचना चाहिए, और order से कितना कम आया।

दिन की round

सुबह और शाम की round, किसको दे दिया और कौन बाकी है। जिसे माल नहीं दिया, उसे वजह के साथ दर्ज कीजिए।

और भी

  • रास्ते पर network न हो तब भी चलता है। Entry फ़ोन में रुकती है और network आते ही sync हो जाती है, दो बार कभी नहीं।
  • Staff को उतनी ही permission मिलती है जितनी आप दें, और हमारा server हर entry पर इसे जाँचता है।
  • हर दुकान पर दिए और वापस लिए crate पैसे से अलग गिने जाते हैं।
  • Save हुआ bill कभी बदला नहीं जाता। सुधार एक नई entry होती है, जिसमें लिखा होता है किसने और कब किया।
  • ग्राहक photo या छोटे video के साथ शिकायत कर सकता है। आप bill वैसा ही रखें या सुधारें, और ग्राहक को बताया जाता है।
  • Hindi और English, हर व्यक्ति अपनी भाषा ख़ुद चुनता है।

Distributor से bill का link मिला है?

आपके distributor अपना register Nityza पर रखते हैं। Link में आपके bill, भुगतान, crate और बकाया दिखते हैं, Hindi या English में, किसी भी फ़ोन के browser में। कुछ install करने की ज़रूरत नहीं।

Bill ठीक हो तो "सही है" दबाइए, गड़बड़ हो तो "कुछ गलत है" दबाकर distributor को बताइए, चाहें तो photo या video के साथ। जिस bill पर कोई शिकायत नहीं आती, वह शिकायत के समय के बाद मान लिया जाता है, आमतौर पर 24 घंटे।

हर link 60 दिन चलता है। पुराना link खोलने पर एक बटन मिलता है जो आपके अपने नंबर पर नया link भेज देता है। उसी पेज से आप messages बंद भी कर सकते हैं।

किसके लिए है

वे कारोबार जो रोज़ उन्हीं ग्राहकों को वही माल पहुँचाते हैं, सुबह की और कभी-कभी शाम की round में: पहले दूध और dairy, फिर ब्रेड, अंडे और पानी के jar।

अपनी round Nityza पर चलाना चाहते हैं?

हम अभी कुछ ही distributors के साथ शुरू कर रहे हैं। हमें लिखिए, हम आपको फ़ोन करेंगे।

हमसे बात करें