सीधे मुख्य हिस्से पर जाएँ
Nityza
English
  • होम
  • कीमत
  • संपर्क

अपना account या data हटवाएँ

लागू होने की तारीख: 2026-11-18

यह पेज Nityza app (Nityza Private Limited, 61, Swastik Nagar, Bamroli Road, Pandesara, Surat, Gujarat 394221 का) और Nityza bill links के लिए है।

कैसे कहें

App में: Settings खोलिए, फिर मेरा account हटाएँ। App बताता है कि आपके account और आपके कारोबार का क्या होगा, और अनुरोध से पहले पुष्टि करता है कि यह आप ही हैं।

आपका account कहने के 30 दिन बाद हटाया जाता है। हम तुरंत आपके mobile नंबर पर message भेजते हैं, ताकि अगर किसी और ने आपका फ़ोन इस्तेमाल किया हो तो भी आपको पता चले। उस तारीख़ तक आप app पहले की तरह चला सकते हैं, और जिस भी फ़ोन पर sign in करें, वहाँ से अनुरोध रद्द कर सकते हैं।

App के बिना: किसी भी email से support@nityza.com पर लिखिए, साथ में:

  • account या ग्राहक entry का mobile नंबर;
  • आप distributor हैं, staff हैं, या किसी distributor के ग्राहक हैं (और किसके);
  • आप क्या हटवाना चाहते हैं।

कुछ भी करने से पहले हम उस mobile नंबर के मालिक से, उसी नंबर पर call या message करके, पुष्टि करते हैं। हम कभी one-time code नहीं माँगते। हम अनुरोध 30 दिन में निपटाते हैं; उसके बाद account हटाने में भी app वाले अनुरोध की तरह 30 दिन लगते हैं।

क्या मिटता है

आपका mobile नंबर, नाम, आपके फ़ोन, आपके sign-in और sign-in का इतिहास, और आपको भेजे गए messages का रिकॉर्ड। आप हर फ़ोन से sign out हो जाते हैं।

अगर आप distributor हैं

  • अगर आपके कारोबार का कोई और मालिक है, तो कारोबार उनके साथ चलता रहता है, और उसमें आपकी पहुँच ख़त्म हो जाती है।
  • अगर आप उसके आख़िरी मालिक हैं, तो कारोबार बंद हो जाता है: हर staff की पहुँच ख़त्म होती है और उसके bill link काम करना बंद कर देते हैं। ग्राहक, delivery, bill, भुगतान, crate और stock का रिकॉर्ड आपकी हिसाब-किताब की बही है, इसलिए वह बंद हालत में तब तक रखा जाता है जब तक क़ानून कहे।
  • अगर आपको अपने रिकॉर्ड की copy चाहिए, तो हटाने के लिए कहने से पहले हमसे कहिए।

अगर आप staff हैं

  • आपका distributor आपको कभी भी हटा सकता है; इससे आप हर फ़ोन से एक साथ sign out हो जाते हैं।
  • आपका account हटने पर, आपकी distributor के लिए दर्ज की entries उस distributor के register में रहती हैं, क्योंकि वे उनके bill और भुगतान का हिस्सा हैं। उनमें आपका नाम नहीं, एक पुराने सदस्य का नाम दिखता है।

अगर आप किसी distributor के ग्राहक हैं

  • Messages तुरंत बंद करने के लिए उस distributor का कोई भी bill link खोलिए और messages बंद चुनिए। आपका distributor सारे पुराने link भी बंद कर सकता है।
  • Distributor के register में आपकी entry उस distributor का अपने ग्राहक के बारे में रिकॉर्ड है। उसे हटाने के लिए distributor से कहिए, या हमें लिखिए, हम आपका अनुरोध उन तक पहुँचा देंगे। जो bill और भुगतान distributor को अपने हिसाब के लिए रखने ज़रूरी हैं, वे उनके पास रह सकते हैं।
  • शिकायत के साथ भेजी आपकी photo और video शिकायत सुलझने के 180 दिन बाद मिटा दी जाती हैं, या आपके कहने पर पहले।

क्या रहता है, और कितने समय

सारी अवधियाँ privacy policy में लिखी हैं।

  • Privacy policy
  • सेवा की शर्तें
  • अपना account या data हटवाएँ
  • संपर्क

Nityza हिसाब रखता है। यह पैसा न लेता है, न रखता है, न भेजता है।

© 2026 Nityza