सीधे मुख्य हिस्से पर जाएँ
Nityza
English
  • होम
  • कीमत
  • संपर्क

सेवा की शर्तें

लागू होने की तारीख: 2026-11-18

ये शर्तें Nityza Private Limited, 61, Swastik Nagar, Bamroli Road, Pandesara, Surat, Gujarat 394221 ("Nityza", "हम") और Nityza app इस्तेमाल करने वाले या Nityza का bill link खोलने वाले हर व्यक्ति के बीच लागू हैं। इन्हें हमारी privacy policy के साथ पढ़िए।

1. सेवा

Nityza distributor को रोज़ का register रखने में मदद करता है: delivery, उनसे बने bill, हर ग्राहक का बकाया, दर्ज भुगतान, crate और दिन का stock। ग्राहक अपना खाता एक web पेज पर देखते हैं, जिसका link distributor के account से उन्हें भेजा जाता है।

2. Account

  • आप अपने mobile नंबर और one-time code से sign in करते हैं। Code कभी किसी को न बताएँ; हम कभी नहीं माँगेंगे।
  • मालिक staff जोड़ सकता है, हर staff की permission तय कर सकता है, और उन्हें कभी भी हटा सकता है।
  • आपके और आपके staff के account से जो दर्ज होता है, उसकी ज़िम्मेदारी आपकी है।

3. हिसाब और पैसा

  • Nityza हिसाब रखता है; यह पैसा न लेता है, न रखता है, न भेजता है, न उसकी पुष्टि करता है। Nityza में भुगतान का मतलब है कि distributor या उनके staff ने दर्ज किया कि पैसा मिला, और वह उसी व्यक्ति के नाम से दिखता है।
  • Delivery save होते ही उस समय के rate पर bill बनता है, और बाद में कभी बदला नहीं जाता; सुधार एक नई entry होती है, जिसमें लिखा होता है किसने और कब किया।
  • Nityza के bill सादे bill हैं। ये GST invoice नहीं हैं, और Nityza कोई accounting, tax या क़ानूनी सेवा नहीं है।
  • ग्राहक distributor के तय किए समय में bill पर शिकायत कर सकता है (बदला न जाए तो 24 घंटे); उस समय में जिस bill पर शिकायत नहीं आती, वह मान लिया जाता है। शिकायत सुलझाना distributor और उनके ग्राहक के बीच की बात है।

4. Distributor किस बात पर सहमत होते हैं

  • Delivery, rate और भुगतान सच्चाई से दर्ज करना।
  • अपने ग्राहकों की जानकारी रखने और उन्हें उनके खाते के बारे में messages भेजने का जायज़ कारण होना।
  • Staff को सिर्फ़ उतनी पहुँच देना जितनी ज़रूरी है, और किसी के जाने पर पहुँच हटा देना।
  • Nityza से ऐसे messages न भेजना जो ग्राहक के अपने खाते के बारे में न हों।

5. कोई क्या नहीं कर सकता

  • किसी दूसरे कारोबार या दूसरे ग्राहक का data देखने की कोशिश, या किसी permission या सीमा से बचने की कोशिश।
  • सेवा में दख़ल देना, उस पर ज़्यादा बोझ डालना, या हमारी लिखित अनुमति के बिना उसकी कमज़ोरियाँ खोजना।
  • कुछ भी ग़ैरक़ानूनी upload करना, या शिकायत पर bill के सबूत के अलावा कुछ और भेजना।

6. बिना network के काम

App बिना network के round दर्ज करता है और फ़ोन online होने पर entries भेजता है। तब तक वे सिर्फ़ उसी फ़ोन में रहती हैं; जो entry server नहीं मानता (जैसे किसी round पर जिसे दूसरे फ़ोन ने बंद कर दिया), वह दिखाई जाती है ताकि कोई तय कर सके कि उसका क्या करना है।

7. शुल्क

Pilot के दौरान कीमत हर distributor के साथ तय होती है; देखिए कीमत। Distributor के ग्राहक Nityza को कभी कुछ नहीं देते।

8. आपका data

Distributor का कारोबारी रिकॉर्ड distributor का है। हम उसे सेवा देने के लिए रखते और चलाते हैं, जैसा privacy policy में लिखा है, और किसी दूसरे काम के लिए नहीं।

9. रोकना और ख़त्म करना

आप कभी भी Nityza इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं और account हटाने को कह सकते हैं (देखिए अपना account या data हटवाएँ)। जो account इन शर्तों को तोड़े या दूसरों को ख़तरे में डाले, उसे हम रोक सकते हैं, और account के मालिक को कारण बताएँगे, जब तक क़ानून मना न करे।

10. हमारी ज़िम्मेदारी

हम Nityza को सही और चालू रखने की पूरी कोशिश करते हैं, पर यह जैसा है वैसा दिया जाता है। क़ानून जितनी इजाज़त देता है, उस हद तक हम गलत entries से, entries भेजे जाने से पहले खोए या टूटे फ़ोन से, या provider के न पहुँचाए messages से हुए नुकसान के ज़िम्मेदार नहीं हैं।

11. लागू क़ानून

ये शर्तें भारत के क़ानून के तहत हैं। विवाद सूरत, गुजरात की अदालतों के अधीन होंगे।

12. बदलाव

इन शर्तों में कोई भी बदलाव तारीख के साथ इसी पेज पर डाला जाता है, और बड़ा बदलाव लागू होने से पहले app में बताया जाता है।

13. संपर्क

support@nityza.com पर लिखिए।

  • Privacy policy
  • सेवा की शर्तें
  • अपना account या data हटवाएँ
  • संपर्क

Nityza हिसाब रखता है। यह पैसा न लेता है, न रखता है, न भेजता है।

© 2026 Nityza